Site icon Grand Gumber News

तखतपुर के ग्राम सागर में नवधा युवा समिति के द्वारा जल यात्रा के साथ नवधा रामायण का शुभारंभ।

तखतपुर के ग्राम सागर में नवधा युवा समिति के द्वारा जल यात्रा के साथ नवधा रामायण का शुभारंभ हुआ। इस यात्रा में सैकडो की संख्या में ग्राम की माताएं बहनें सागर मईया से कलश में जल लेकर पूरे ग्राम की परिक्रमा करते हुए बाजे गाजे के साथ पहुँची।
इस कार्यक्रम में बिलासपुर जिला भर के 500 रामायण गायन टोलियो को निमंत्रण दिया गया है, जो इस 9 दिवसीय नवधा रामायण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे। साथ ही इस क्षेत्र का माहौल राममय बनाएंगे।


7 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से धर्मांतरण, नशा, भेद भाव जैसे सामाजिक कुरूतियो पर सामूहिक प्रयास से प्रहार किया जायेगा ।


इस आयोजन में विहिप बजरंग दल बिलासपुर विभाग के सतसंग प्रमुख दीपक सिंह विहिप जिला सह मंत्री मोती लाल यादव के द्वारा आग्रह किया गया की इस समाज कल्याण कार्यक्रम में विहिप जैसे बड़े संगठन को भी सहयोगी के रूप में जगह मिलनी चाहिए।

Exit mobile version