Site icon Grand Gumber News

तखतपुर के पास भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत,दो हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी

बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बिनोरी मोड़ के पास आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तखतपुर के ग्राम काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत तथा मोनू यादव व जयंत वैष्णव कार से बिलासपुर प्लंबर का काम करके वापस लौट रहे थे।दोपहर करीब 2:30 बजे जब वे बिनोरी मोड़ के पास पहुंचे, तो उनकी कार अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मोनू यादव और जयंत वैष्णव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर फैल गई।

Exit mobile version