Site icon Grand Gumber News

तखतपुर पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी सूरज कसेर गिरफ्तार गांजा बिक्री में संलिप्त आरोपी से ₹5,000 नगद बरामद, जेल भेजा गया

तखतपुर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपी सूरज कसेर निवासी जनकपुर रोड तखतपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मनियारी एनीकट नदी के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सूरज कसेर अपने साथी सज्जन कुर्रे उर्फ दद्दू कर्रे के साथ गांजा की खरीद-बिक्री कर अवैध कमाई करता था। आरोपी के पास से ₹5,000 नगद जब्त किए गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version