Site icon Grand Gumber News

तखतपुर पुलिस ने प्रहार अभियान के तहत नशीले पदार्थ पर की कार्यवाही, ग्राम सोनबंधा के भगवान दास जांगड़े के घर से 150 लीटर महुआ शराब जब्त।

इधर तखतपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में भी बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस के हाथ करीब 150 लीटर महुआ शराब लगा है, जिसकी कीमत 15000 रुपए है। पुलिस प्रहार अभियान के तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। लोगों से भी इस बारे में सूचना मांगी जा रही है।

ऐसे ही सूचना पर पुलिस ने ग्राम सोनबंधा के भगवान दास जांगड़े के ठिकाने पर छापा मारा तो वहां दो नीले रंग के सौ सौ लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक ड्रम मिले जिसमें 75 – 75 लीटर महुआ शराब था। कुल 150 लीटर महुआ शराब को जप्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

Exit mobile version