Site icon Grand Gumber News

तखतपुर-बिलासपुर मार्ग पर मवेशी का कहर, बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

तखतपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर जरहागांव थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। तिफरा निवासी 60 वर्षीय दुखन साहू अपनी पोती रेखा साहू के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने दोपहिया वाहन से जा रही थीं। रास्ते में एक आवारा मवेशी ने अचानक पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़ीं।हादसे में दुखन साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पोती रेखा साहू को मामूली चोटें आईं। घायल रेखा को तुरंत तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दुखन साहू को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों के आतंक और प्रशासनिक उदासीनता को उजागर कर दिया है। नागरिकों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो मवेशियों को पकड़ा जा रहा है और न ही कोई ठोस कार्रवाई हो रही है। लोगों ने मांग की है कि मवेशियों को जल्द से जल्द पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाए, ताकि ऐसी जानलेवा घटनाएं दोबारा न हो सकें।

Exit mobile version