Site icon Grand Gumber News

तखतपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ संपन्न, एक वोट से सतेन्द्र जायसवाल हुए विजय

तखतपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें कांटे की टक्कर दोनों प्रतिद्वंदियों में देखने को मिली मात्र एक वोट से अध्यक्ष के पद पर सतेन्द्र जायसवाल विजय हुए उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रदीप तिवारी को हराकर विजय प्राप्त की।

साथ ही सचिव के पद पर अजय सोनकर जीतकर आए उन्होंने मलएं जहानी को हराकर के सचिव का पद प्राप्त किया मीडिया से बात करने के दौरान सत्येंद्र जायसवाल ने कहा अध्यक्ष का चुनाव जीतकर हम आगे अधिवक्ताओं के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे किसी अधिवक्ता को काम के दौरान किसी भी तरीके की समस्या ना आए हम उसका ख्याल रखेंगे

सचिव अजय सोनकर ने बताया कि आने वाले युवा अधिवक्ता साथियों को विशेष तौर पर हम तैयार करेंगे और सभी युवा और सीनियर अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई हम लड़ेंगे। तखतपुर से G न्यूज के लिए विनय करिहार की रिपोर्ट

Exit mobile version