Site icon Grand Gumber News

तखतपुर में गौमांस कांड, दो आरोपी गिरफ्तार,हिंदू संगठनों का हंगामा, कड़ी कार्रवाई की मांग…

बिलासपुर :- तखतपुर में जन्माष्टमी के दिन बड़ा बवाल खड़ा हो गया। वार्ड क्रमांक 5 में दो युवकों पर गौमांस काटने और पकाने का आरोप लगा। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके से राजू साहू और शाहुल मसीह को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भारी मात्रा में गौमांस जब्त किया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन और स्थानीय लोग थाने पहुंच गए और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया।आरोपी संजय खेेस पहले भी गौमांस बेचने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। उस समय बड़े पैमाने पर आंदोलन हुआ था और आरोपी को जेल भेजा गया था। अब दोबारा उसका नाम सामने आने से लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version