Site icon Grand Gumber News

तखतपुर में पाकिटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने बरामद किए 18 हजार, एक आरोपी अब भी फरार

तखतपुर पुलिस ने मण्डी चौक में स्वागत कार्यक्रम के दौरान हुई पाकिटमारी की घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता राजेंद्र मेरसा और अन्य कार्यकर्ताओं के पाकिट से करीब 42 हजार रुपये चोरी हुए थे।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश संवरा और हीरू संवरा, दोनों निवासी पण्डरिया जिला कबीरधाम को हिरासत में लिया। आरोपियों से 18 हजार रुपये बरामद किए गए और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Exit mobile version