Site icon Grand Gumber News

तखतपुर में पास्को एक्ट के तहत आरोपी भेजा गया जेल नाबालिक लडकी को शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने का मामला

तखतपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर नगर के एक प्रार्थी  4 अक्टूबर को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिक लड़की को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इसांन पर से अपराध कायम कर मामले को विवेचना मे लिया गया। प्रकरण महिला संबंधी गंभीर अपराध होने के  कारण मामले की जानकारी वरिष्ट अधिकारियों को दिया गया। जिस पर मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए  वरिष्ठक पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह के द्वारा आरोपियो को जल्द से जल्द विशेष अभियान प्रहार  के तहत तत्काल गिरफ्तार एवं कार्यवाही करने का निर्देश दिया । विवेचना के दौरान थाना प्रभारी तखतपुर विवेक पाण्डेय की टीम द्वारा सायबर सेल बिलासपुर से प्राप्त लोकेशन के आधार पर घटना के फरार आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया।  जहां जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा पीडीता को नाबालिक होना जानते हुए भी पीडिता को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया एवं पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म  किया।पुलिस उक्त मामले में आरोपी को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर तखतपुर पुलिस द्वारा ज्यूडिश्यिल रिमाड पर जेल भेजा दिया गया है।

Exit mobile version