Site icon Grand Gumber News

तखतपुर में फिर सक्रिय हुए चोर, किराना स्टोर से नगदी व सामान पार, दुकान का टूटा दरवाज़ा दर्द सुनाए,नगदी-सामान लेकर चोर फिर उড় जाए

तखतपुर में बीती रात चोरी की एक और वारदात सामने आई है। वार्ड क्रमांक 12, हाई स्कूल मैदान के सामने स्थित महादेव किराना पान मसाला स्टोर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए नगदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार चोर दुकान के पीछे की ओर से प्रवेश कर अंदर बने दरवाजे को तोड़ते हुए भीतर घुसे। दुकान संचालक ने बताया कि लगभग 15 से 20 हजार रुपये तक की नगदी व सामान चोरी हो गया है।गौरतलब है कि पिछले वर्ष इसी दुकान के समीप लगातार चार से पाँच चोरियां कुछ ही महीनों के भीतर हुई थीं,

जिनके कारण उस समय पूरे तखतपुर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई थी। अब एक बार फिर उसी क्षेत्र में चोरी की वारदात होने से स्थानीय लोगों में दहशत के साथ नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में पुलिस गश्त मजबूत न हुई, तो चोरों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं।अब देखना होगा कि तखतपुर पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता दिखाती है—क्या आरोपी जल्द हिरासत में लिए जाएंगे या यह मामला भी कुछ दिनों में ठंडे बस्ते में चला जाएगा।G न्यूज के लिए विनय करिहार की रिपोर्ट

Exit mobile version