Site icon Grand Gumber News

तखतपुर में सब्जी विक्रेता किसानों का विरोध प्रदर्शन, असुविधाजनक स्थल पर शिफ्टिंग के फैसले के खिलाफ CMO को सौंपा ज्ञापन

तखतपुर में बस स्टैंड के पीछे थोक सब्जी बेचने का कार्य करने वाले किसानों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है।नगर पालिका में बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें थोक सब्जी व्यापारी सहित फुटकर सब्जी व्यापारियों को तखतपुर के कंकट्टी डाबरी स्थित स्थल में भेजने का निर्णय लिया गया ।इसके विरोध में किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की है उनके द्वारा बताया गया कि जिस जगह में नगर पालिका द्वारा उन्हें भेजा जा रहा है वह जमीन रेलवे के सर्वे क्षेत्र के समीप आता है ।और वहां शराब भट्टी होने के कारण और आसामाजिक तत्वों का डेरा रहता है साथ ही वहां नगर पालिका कचरा डंप भी करती है शहर से दूर होने के कारण किसानों में महिलाएं भी होती हैं जो खेती कर सब्जी बेचने का कार्य करती जिससे महिलाओं को भी वहां जाने में असहज महसूस होगा। नगर पालिका द्वारा उचित पहल कर उनके आवेदन निवेदन पर विचार नहीं किया गया तो वह उग्रह आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं

Exit mobile version