Site icon Grand Gumber News

तखतपुर में स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभनिःशुल्क जांच, दवाइयां और आयुष्मान कार्ड बने

तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लाभ उठाया।विधायक धरमजीत सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीणों को समय पर उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता दिलाने में सहायक हैं।

शिविर में नेत्र, दंत, रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, टीबी, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जांच की गई। ग्रामीणों को दवाइयाँ, परामर्श और आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी दी गई। मरीजों ने इस पहल के लिए आभार जताते हुए इसे ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी मदद बताया।

Exit mobile version