Site icon Grand Gumber News

तखतपुर से विनय करिहार की रिपोर्ट सतनामी समाज पर अपशब्द बोलने वाला कथा वाचक गिरफ्तार तीन दिन से चल रहे विरोध के बाद पुलिस ने कथा स्थल से दबोचा

सतनामी समाज के खिलाफ कथावाचन के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कथा वाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो वायरल होने के बाद तखतपुर में माहौल गर्म हो गया था, जिसके बाद लगातार विरोध तेज हो गया था।तीन दिन पहले सतनामी समाज ने थाना घेराव कर कथावाचक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। इसी बीच मामला बिगड़ता देख कथावाचक ने एक वीडियो जारी कर सतनामी समाज से माफी भी मांगी थी, लेकिन समुदाय ने गिरफ्तारी पर अडिग रुख बनाए रखा।शनिवार को पुलिस ने नगर के टिकरीपारा, टोनही डाबरी के पास चल रही निजी भागवत में पहुंचे आशुतोष चैतन्य महाराज कथास्थल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस दल बड़ी संख्या में मौजूद रहा ताकि किसी तरह की स्थिति न बिगड़े।कथा वाचक को पुलिस वाहन में बैठाकर थाने के लिए रवाना कर दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन सतर्क है और आगे किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version