Site icon Grand Gumber News

तथाकथित बीजेपी नेता पर भड़काऊ पोस्ट का आरोप,SP से शिकायत, कार्रवाई का दिया गया आश्वासन…

बिलासपुर :- बिलासपुर में तथाकथित बीजेपी कार्यकर्ता धनंजय गिरी गोस्वामी के खिलाफ विभिन्न समुदायों के लोगों ने पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह को लिखित शिकायत सौंपी। आरोप है कि धनंजय गिरी गोस्वामी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट डालकर हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच तनाव फैलाने की कोशिश कर रहा है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां शहर की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हैं।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि भारतीय नगर के निवासी शेख मकसूद हसन के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज कराने में भी धनंजय गोस्वामी और उसके सहयोगियों की भूमिका रही है। स्थानीय लोगों ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि निर्दोष व्यक्ति को झूठे मामले में फंसाकर समाज में भय और असंतोष का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।इस मामले को लेकर भाईचारा एकता मंच और सभी समुदायों के प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक से मिले। एसपी राजनेश सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया और मामले को एएसपी सिटी को रेफर कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर शहर में शांति और भाईचारा कायम रखा जाए।

Exit mobile version