Site icon Grand Gumber News

तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार आरोपियों पर हुई कानूनी कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कोनी पुलिस ने ग्राम घुटकू में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी दाऊराम उर्फ सेट्टी लोनिया अपने भाइयों के साथ एक व्यक्ति के घर में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा था।पुलिस ने मौके से एक धारदार तलवार बरामद की। मुख्य आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि तीन अन्य आरोपियों रवि, दिनेश उर्फ बुजु और मनमोहन उर्फ बुटानी लोनिया के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Exit mobile version