Site icon Grand Gumber News

तलवार लहराकर हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार बरामद कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर में रंजिश को लेकर युवक पर तलवारनुमा हथियार से हमला करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान देवप्रकाश यादव निवासी वार्ड क्रमांक 18 जांजगीर के रूप में हुई है।थाना जांजगीर पुलिस ने तलवारनुमा हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ BNS के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version