Site icon Grand Gumber News

तलवार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार सरकंडा पुलिस ने विजयपुरम गेट के पास की कार्रवाई

सरकंडा थाना पुलिस ने विजयपुरम गेट के पास तलवार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तलवार लेकर इलाके में घूम रहा है, जिससे क्षेत्र में अशांति फैलने की आशंका है।सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम कीर्ति कुमार पोर्ते बताया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तलवार बरामद कर उसे जप्त कर लिया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version