
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बलरामपुर जिले में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ करते हुए इसे भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक बताया। उन्होंने तातापानी महोत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 25 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा जिले में 667 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, स्कूली बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर पर्व मनाया और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद भी प्रदान किया।




