Site icon Grand Gumber News

तारबहार अंडरब्रिज 10 अगस्त तक बंद, मवेशियों से बचाव के लिए लगाया जा रहा कैटल कैचर,रेलवे ने बढ़ाई बंदी की मियाद, अब 25 की बजाय 10 अगस्त तक रहेगा यातायात अवरुद्ध

बिलासपुर शहर का प्रमुख संपर्क मार्ग तारबहार अंडरब्रिज अब 10 अगस्त 2025 तक बंद रहेगा। यहां मवेशियों की आवाजाही रोकने के लिए रेलवे कैटल कैचर का प्रावधान कर रहा है। पहले यह कार्य 25 जुलाई तक पूरा होना था, लेकिन तकनीकी कारणों से अवधि बढ़ा दी गई है।रेल प्रशासन ने दावा किया है कि इस अंडरब्रिज में आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यह कार्य आवश्यक है। मवेशियों के कारण बार-बार ट्रैफिक जाम और दुर्घटना जैसी स्थितियां बन रही थीं। अब कैटल कैचर लगने से इन समस्याओं पर अंकुश लगेगा।रेलवे ने आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। इस दौरान चुचुहियापारा अंडरब्रिज से वाहनों का आवागमन किया जा सकेगा। वहीं स्थानीय लोगों में कार्य की धीमी गति और लंबी अवधि को लेकर असंतोष भी देखा जा रहा है।रेल प्रशासन ने असुविधा के लिए खेद जताया है और भरोसा दिलाया है कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास जारी है। लेकिन शहरवासियों का कहना है कि बार-बार काम की समयसीमा बढ़ाकर जनता को परेशान किया जा रहा है।

Exit mobile version