
तारबाहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर होटल आनंदा इम्पेरियल के सामने व्यापार विहार में घेराबंदी कर अमन यादव उर्फ चांद खान 37 को पकड़ा गया, जिसके पास से 42 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक 180 एमएल बरामद की गई।आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें तारबाहर थाना टीम की अहम भूमिका रही।




