
थाना तारबाहर और आरपीएफ बिलासपुर की संयुक्त कार्रवाई में सद्दाम हसन शेख को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी पश्चिम बंगाल के कठुआ केसिया मदरसापारा का निवासी है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी थैला लेकर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी उर्दू स्कूल ग्राउंड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस और आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल फोन और 3 ट्रेन टिकट बरामद किए गए। बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।




