Site icon Grand Gumber News

तारबाहर पुलिस ने होटल में तोड़फोड़ और धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार वसीम खान को न्यायालय में पेश किया गया

थाना तारबाहर पुलिस ने वसीम खान को गिरफ्तार किया, जिस पर आरोप था कि उसने अपने साथियों के साथ होटल परिसर की बाउंड्रीवाल तोड़ी, ऑफिस में घुसकर गाली-गलौच और मारपीट की, तथा जान से मारने की धमकी दी।घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। जांच में गवाहों के कथन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पाई गई।वसीम खान के खिलाफ पहले भी गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Exit mobile version