Site icon Grand Gumber News

तारबाहर में अवैध निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

थाना तारबाहर अंतर्गत अवैध निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है।थाना तारबाहर पहुंचे घायल पक्ष ने शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि गिरीश पांडे द्वारा पुराने बस स्टैंड और अग्रसेन चौक के बीच शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था।जिसकी शिकायत घायल पक्ष ने नगर निगम से की थी।गुरुवार को जोन कमिश्नर जांच पड़ताल के लिए अवैध निर्माण स्थल पहुंचे हुए थे।

तभी गिरीश पांडे और उनके परिचित के लोग शिकायतकर्ता पर टूट पड़े।इस बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।इसी बीच दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने शिकायतकर्ता शिरीष कश्यप की पिटाई करने के साथ उसके सिर पर अपने दांत से काट दिया।इससे शिरीष को चोटें आई,,हालांकि मारपीट में दूसरे पक्ष के व्यक्ति को भी चोटें आई है।तारबाहर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Exit mobile version