Site icon Grand Gumber News

तारबाहर में पेट्रोल पंप लूट का खुलासा — आरोपी और बालक गिरफ्तार नकदी व मोसा बरामद CCTV और मुखबिर के आधार पर पुलिस ने किया सटीक अभियान

तारबाहर पुलिस ने अम्बा पेट्रोल पंप से 5 अक्टूबर को 9000 रुपए लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी अंकित श्रीवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात में मोसा सवार दो अज्ञात व्यक्ति उसे धमकी देकर मारपीट कर नकद लूट ले गए थे।पुलिस ने क्षेत्र के CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की। टीम ने शैलेन्द्र उर्फ राज यादव और विधि से संघर्षरत् बालक को पकड़ लिया और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोसा तथा 4000 रुपए बरामद किए। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version