थाना सिविल लाइन अंतर्गत तालापारा फ़क़ीर मुहल्ला में धारदार हथियार लहराते हुए पुलिस ने आदतन बदमाश इमरान खान को गिरफ्तार किया है। इमरान खान धारदार बड़ा चाकू लेकर किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जिसे मौके से पकड़कर पुलिस ने एक बड़ी घटना हो होने से पहले ही टाल दिया। हालांकि आरोपी से इस सम्बंध में सख्ती से पूछताछ भी की गई। जिसने किसी तरह का कोई जवाब नही दिया। पुलिस ने आरोपी से एक बड़ा धारदार चाकू बरामद कर आरोपी इमरान खान के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
तालापारा फ़क़ीर मुहल्ला में धारदार हथियार लहराने वाला बदमाश इमरान खान गिरफ्तार।

