Site icon Grand Gumber News

तालापारा में स्मार्ट रोड अंडरग्राउंड पाइप बिछाने के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले चार दिन से पानी की किल्लत।

स्मार्ट रोड में अंडरग्राउंड पाइप बिछाने के दौरान श्रीकांत वर्मा मार्ग मोड़ के पास व्यापार विहार मुख्य पानी टंकी से सप्लाई होने वाली मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुए चार दिन हो चुके है। इन चार दिनों में नगर निगम का जल विभाग क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का मरम्मत नहीं कर पाया है। वहीं इसके मरम्मत कार्य तक 23 से 25 मई तक पानी सप्लाई प्रभावित है। सबसे ज्यादा प्रभाव तालापारा में पड़ रहा है। क्योंकि यहां पानी का कोई भी दूसरा विकल्प नहीं है, ऐसे में लोगों को अब पीने के पानी तक के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है। निगम का जल विभाग भी यह नहीं बता पा रहा है कि स्थिति कब तक सामान्य होगी। इससे लोग अब आक्रोशित होने लगे हैं।बीते सोमवार की सुबह व्यापार विहार मोड़ पर अंडर ग्राउंड पाइप बिछाने का कार्य किया जा रहा था।

इसी दौरान जेसीबी की खोदाई से व्यापार विहार मुख्य पानी टंकी से होने वाली पानी सप्लाई की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद देखते ही देखते पाइप से पानी बहने लगा और आगे की सप्लाई बाधित हो गई।इसकी वजह से तालापारा, अज्ञेय नगर, प्रियदर्शनी नगर, मंझवापारा, तैयबा चौक के साथ पूरे तालापारा में पानी सप्लाई बंद हो गयी। इसकी जानकारी निगम को लगी, तो जल विभाग के कर्मचारी मररमत के लिए पहुंचे। लेकिन चार दिनो बाद भी पाइपलाइन नहीं जुड़ पाया है। निगम के अधिकारी भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि मरम्मत कब तक पूरा होगा।

Exit mobile version