Site icon Grand Gumber News

तालापारा वार्ड कं. 23 खान बाड़ी के रहवासी विगत 2-3 वर्षों से नाली का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर, अब नगर निगम को कराया अवगत।

तालापारा वार्ड कं. 23 खान बाड़ी, गली नं. एक के रहवासी विगत 2-3 वर्षों से नाली का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर है। वार्ड के 6 वर्ष के बच्चे शाहिल ने मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है कि उसे पिने के लिए साफ पानी दिया जाए ताकि वह बीमार होने से बच सके। नगर निगम और कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को मौखिक और लिखित पत्रों के माध्यम से वार्ड के लोगो द्वारा अवगत कराया गया है। इसके बावजूद या तो पानी का टेंकर भेजकर अथवा झूठे आश्वासन देकर रहवासियों को शांत कर देते है। भोली-भाली जनता व्यक्तिगत तौर पर समस्या का अस्थायी हल निकाल लेती है। विगत माह में उक्त समस्या विकराल रूप धारण कर पेयजल के वर्षों पुराना पाईप लाईन सड़ जाने से लीकेज होने तथा नाली से पेय जल पाईप लाईन के सटे होने के कारण नाली का गंदा पानी का बहाव घरों में लगातार हो रहा है।

जिस सम्बन्ध मे विभाग को सूचित भी किया जा चूका है। लेकिन विभाग केवल आश्वासन दिए जा रहा है। वार्ड के लोग अमृत मिशन के पाइप लाईन से जोड़कर समस्या का स्थाई निदान की मांग भी कर चुके है। परंतु समस्या का निदान आज तक नहीं किया जा सका है। जिस कारण रहवासी अत्यंत दुखी है एवं गंदे पानी के कारण बच्चों के बिमार होने का डर लगा रहता है। गर्मी के बाद अब बारिश का मौसम शुरू होने वाला है, जिसमें पानी के प्रदूषित होने का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ तो फिर एक बार जल जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहेगा।

Exit mobile version