Site icon Grand Gumber News

तालाब में अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी

कोनी थाना क्षेत्र के गतौरी स्थित एक तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।क्षेत्र वासियों ने लाश मिलने की सूचना कोनी पुलिस को दी।जिसके बाद मौकाए वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने शव की शिनाख्ती कार्यवाही करते हुए मामले की तफ्तीश में जुट गई।पूछताछ और जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक का नाम काशीराम सागर है जो गतौरी का ही रहने वाला है।वह शराब पीने का आदी था इसलिए प्रथम दृष्टिया आशंका जताई जा रही है कि मृतक शराब के नशे में तालाब के पास से गुजर रहा होगा और तालाब में गिरने से और दम घुटने से उसकी मौत हो गई होगी।फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम कार्यवाही की जा रही है पीएम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version