Site icon Grand Gumber News

तालाब स्वच्छता अभियान सफाई कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक धरमलाल कौशिक एवं महापौर पूजा विधानी तालाबों को स्वच्छ रखने क्षेत्र की जनता से की अपील

नगर में स्वच्छता को बढ़ावा देने और जल स्रोतों के संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे तालाब स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, महापौर श्रीमति पूजा विधानी मौजूद रहे।विधायक कौशिक एवं महापौर विधानी ने स्वयं श्रमदान कर तालाब की सफाई की और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। धरमलाल कौशिक ने कहा कि तालाब जैसे पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह सामुदायिक स्वास्थ्य और वर्षा जल संचयन के लिए भी महत्वपूर्ण है। साथ ही इस तलाब को बड़ा तलाब कह कर पुकारा जाता है किसी भी प्रकार का नाम नही लिया जाता तो इस स्वच्छता अभियान में सम्मिलित सभी के उपस्थित में तलाब का नामकरण करते हैं आज से इसे शिव कुंड तलाब के नाम से जाना जायेगा भगवान शिव जिस तरह अपने जटाओं में माँ गंगा को संजोए हुये है वैसे ही शिव कुंड तलाब को भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हो और आने वाले बरसात से सदैव शिव कुंड तलाब में जल की उपलब्धता बनी रहे।

सभी ने मिलकर तालाब की साफ-सफाई में सहयोग किया और स्वच्छता के महत्व को समझा।कार्यक्रम के अंत में महापौर श्रीमति पूजा विधानी ने आमजन से अपील की कि वे तालाबों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और प्लास्टिक तथा कचरा इधर-उधर न फेंकें, ये हमारी ही धरोहर है।

Exit mobile version