Site icon Grand Gumber News

तिफरा फ्लाई ब्रिज सड़क हादसे में मिक्सर मशीन चालक को भीड़ से बचाने के लिए एएसआई दिवाकर सिंह, प्रधान आरक्षक दयाल किस्पोट्टा और आरक्षक हरबंश पटेल को एसपी रजनेश सिंह द्वारा सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया।

बीते दिन तिफरा फ्लाई ब्रिज में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी थी। हादसे के दौरान गुस्साई भीड़ मिक्सर मशीन चालक को सड़क में दौड़ा दौड़ाकर पिटाई कर रही थी। जिस तरह से चालक की पिटाई हो रही थी उससे यही लगने लगा था कि चालक की भीड़ में हो रही पिटाई से मौत हो जाएगी। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात ASI दिवाकर सिंह, प्रधान आरक्षक दयाल किस्पोट्टा और आरक्षक हरबंश पटेल दौड़ते भागते पहुंचे।

जहां तीनो ने मिलकर भीड़ को खदेड़ते हुए चालक की जान बचाई और उसे वैधानिक कार्यवाही के लिए थाना सिरगिट्टी के हवाले किया गया। चुकी ASI दिवाकर सिंह, प्रधान आरक्षक दयाल किस्पोट्टा और आरक्षक हरबंश पटेल की वजह से चालक की जान बची इसके लिए एसपी रजनेश सिंह ने तीनों पुलिसकर्मियों को अपने दफ्तर में बुलवाकर उनका सम्मान कर कार्य और जिम्मेदारियों के प्रति उत्साह बढ़ाया।

Exit mobile version