Site icon Grand Gumber News

तिफरा में ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत, नए कानून के तहत मामला दर्ज।

थाना सिरगिट्टी अंतर्गत सड़क हादसे में हुए बाइक सवार की मौत के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने ट्रेलर चालक के ऊपर नवीन धारा के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। जानकारी के मुताबिक सिरगिट्टी थाना अंतर्गत सिरगिट्टी से तिफरा को जोड़ने वाले ब्रिज के नीचे ब्लैक डायमंड के पास ट्रेलर ने नयापारा निवासी शुभम वर्मा को बुरी तरह से ठोकर मार दिया।टक्कर इतना जबरदस्त था कि शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि शुभम वर्मा अपने बाइक सीडी डीलक्स के सामने डीजल से भरे ग्लेन को रखकर बाइक चला रहा था।

इसी बीच सामने से आ रही ट्रेलर ने शुभम को अपने चपेट में ले लिया जिससे उसकी जान चली गई। जानकारी यह भी मिल रही है कि मृतक शुभम वर्मा के भाई मनीष वर्मा की भी पूर्व में इसी तरह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके बाद से इकलौता शुभम वर्मा ही था जो अपने घर वालों का भरण पोषण कर रहा था लेकिन अब शुभम वर्मा की भी सड़क हादसे में मौत हो गई है, इसलिए उसके घर में अब कमाने वाला कोई नहीं हैं। हालांकि पुलिस ने भी गंभीरता दिखाते हुए आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ नवीन धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Exit mobile version