Site icon Grand Gumber News

तिफरा स्थित शासकीय मूकबधिर विद्यालय में कई अव्यवस्था, विद्यालय की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त।

तिफरा स्थित शासकीय मूक बधिर विद्यालय में कई अव्यवस्थाएं देखी जा रही हैं। तिफरा के मूक बधिर विद्यालय की बाउंड्री वॉल जगह-जगह से टूटी हुई और क्षतिग्रस्त है गौरतलब है कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा एक अहम मुद्दा है क्योंकि यह बच्चे मूक बधिर होते हैं इसलिए इनकी देखरेख का विशेष ध्यान रखना होता है।

इन बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि विद्यालय की बाउंड्री वॉल ठीक हो ताकि इन्हें किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े लेकिन तिफरा स्थित शासकीय मूक बधिर विद्यालय के प्रबंधन की तरफ से इन बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। प्रशासन ने अब तक इस गड़बड़ी को सुधारने कोई जरूरी कदम नहीं उठाए है।

Exit mobile version