Site icon Grand Gumber News

तिफरा हाईटेक बस स्टैंड में नगर निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराज़गी गंदगी और लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार, अवैध रैन बसेरा संचालक पर 5 हजार का जुर्माना

तिफरा हाईटेक बस स्टैंड में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया। अचानक आयुक्त के पहुंचने से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और समग्र व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में फैली गंदगी, कचरे का अव्यवस्थित निस्तारण और रख-रखाव में लापरवाही सामने आने पर उन्होंने गहरी नाराज़गी जाहिर की।नगर निगम आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त लहजे में फटकार लगाते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और सुव्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।आयुक्त ने जोन कमिश्नर को निर्देशित किया कि बस स्टैंड की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर की बाउंड्री तोड़कर नियमों के विरुद्ध संचालित किए जा रहे रैन बसेरा का मामला भी सामने आया। आयुक्त ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए रैन बसेरा संचालक पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश दिए तथा भविष्य में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए

Exit mobile version