Site icon Grand Gumber News

तिहरे हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग और शक बना खौफनाक वारदात की वजह जसपुर पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को रांची से किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी के वक्त खाया था ज़हर

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा कर लिया है। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रमोद गिद्धी को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि प्रेम संबंध और चरित्र पर संदेह के चलते उसने पहले महिला की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की, फिर उसके दो बच्चों को भी बेरहमी से मार डाला।घटना का खुलासा 23 जून को तब हुआ, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में तीन लोगों की हत्या कर नदी किनारे रेत में शवों को दफनाने की बात कह रहा है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तीन शवों को बरामद किया गया।शवों की पहचान सुभद्रा ठाकुर, उसका बेटा 6 साल और बेटी 14 साल के रूप में हुई।जांच में सामने आया कि सुभद्रा का गांव के ही प्रमोद गिद्धी से प्रेम संबंध था और हत्या के बाद वह फरार हो गया था।आरोपी की तलाश के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया था। लगातार दबिश के बाद आरोपी की लोकेशन रांची में मिली, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने गिरफ्तारी से पहले ज़हर खा लिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर हुई। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस बड़ी कामयाबी पर एसएसपी ने पूरी टीम को नगद इनाम से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Exit mobile version