
जांजगीर-चांपा जिले में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में तीन वर्षों से फरार आरोपी बीरबल कश्यप को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाकर वर्ष 2022 में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की थी, जिस पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसे धारा 354 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।




