24.9 C
Bilāspur
Thursday, April 9, 2026
spot_img

तेंदुलकर परिवार का बिलासपुर दौरा: अचानकमार के आदिवासी गांवों में बिताए खास पल गोपनीय यात्रा में ग्रामीणों से जुड़कर समझी जमीनी हकीकत

बिलासपुर से एक खास खबर सामने आई है, जहां सचिन तेंदुलकर का परिवार चुपचाप सामाजिक पहल को समझने पहुंचा। दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया, लेकिन अब इसकी जानकारी सामने आ रही है। अंजली तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर और उनकी टीम शहर पहुंचकर निजी रूप से ठहरी।इसके बाद तेंदुलकर परिवार अचानकमार क्षेत्र के आदिवासी गांवों में पहुंचा, जहां उन्होंने ग्रामीणों, बच्चों और बैगा समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांव की जीवनशैली को करीब से देखा और लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझने की कोशिश की।

दौरे को जानबूझकर लो-प्रोफाइल रखा गया ताकि बिना भीड़-भाड़ के जमीनी सच्चाई को महसूस किया जा सके। ग्रामीणों के बीच पहुंचकर परिवार ने सामाजिक और पोषण से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि दिखाई।सूत्रों के मुताबिक यह दौरा एक सामाजिक पहल से जुड़ा हुआ है, जिसमें पहले से सहयोग भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेंदुलकर परिवार जल्द ही वापस मुंबई लौट सकता है, लेकिन इस यात्रा को क्षेत्र के आदिवासी विकास और जागरूकता की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles