29.4 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

तेज़ बारिश में बिजली सुधारने चढ़ा लाइनमैन, पोल से गिरा मौके पर दर्दनाक मौत नगर निगम के ठेकेदार के अधीन कर रहा था काम, सिर में गंभीर चोट लगने से जान गई

थाना सिविल लाइन अंतर्गत मंगला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया,जब बिजली सुधारने के दौरान एक लाइनमैन पोल से नीचे गिर पड़ा।घटना के वक्त तेज बारिश और गरज-चमक हो रही थी,जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर गया।सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।धुरीपारा निवासी वर्षीय ईश्वर पटेल नगर निगम के ठेकेदार के अधीन लाइन सुधारने का काम कर रहा था।शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे बिजली बंद होने की शिकायत मिलने पर वह धुरीपारा पहुंचा।वहां पोल पर चढ़कर लाइन सुधारने के दौरान मौसम बिगड़ गया।बारिश और गरज के बीच वह नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे तत्काल सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना की सूचना परिजन व अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए, जहां शोक का माहौल बना रहा।सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की पूरी जांच की जा रही है।मृतक ईश्वर पटेल बिजली विभाग का नियमित कर्मचारी नहीं था, बल्कि नगर निगम के ठेकेदार के अधीन कार्यरत था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles