
बिलासपुर में शनिवार को आई तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। कहीं घरों की छप्पर उड़ गई तो कहीं पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसी बीच थाना सिरगिट्टी अंतर्गत ग्राम पोनी निवासी एक महिला सुनीता धुरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता किसी काम से घर से बाहर निकली थीं तभी तेज तूफान के बीच अचानक एक भारी पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही वह मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं।परिजनों ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो तत्काल भागते हुए उन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।सुनीता के परिजन ने बताया कि इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। फिलहाल प्रशासन से भी मदद की उम्मीद की जा रही है।




