Site icon Grand Gumber News

तेज गर्मी को ध्यान में रखकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मिस्टिंग मशीन चालू की गई, यात्रियों को दोपहर में चलने वाली लू से राहत।

इन दोनों पड़ रही तेज गर्मी को ध्यान में रखकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मिस्टिंग मशीन चालू कर दी गई है, इससे यात्रियों को दोपहर में चलने वाली लू से राहत मिल रही है, हालांकि यह सुविधा फिलहाल केवल प्लेटफार्म नंबर एक पर ही उपलब्ध है। अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से तेज गर्मी पड़ने लगी है। दोपहर होते ही आसमान से सूरज आग उगलने लगता है। ऐसे में बिलासपुर रेलवे स्टेशन जैसे खुले प्लेटफार्म में दोपहर को तेज लू चलती है। जिस कारण से यात्रियों का प्लेटफार्म में ठहरकर ट्रेनों की प्रतीक्षा करना कठिन होता जा रहा है।

इसलिए कुछ वर्षों की तरह इस वर्ष भी दोपहर में चलने वाली गर्म हवा से राहत देने के लिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मिस्टिंग मशीन की शुरुआत कर दी गई है। पारा जब 40 डिग्री के पार चला गया है तो दोपहर में बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में प्रतीक्षा रत यात्रियों को राहत देने और पूरे स्टेशन को ठंडा बनाए रखने के लिए मिस्टिंग मशीन को चालू कर दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों से यह सुविधा यात्रियों को दी जा रही है। प्लेटफार्म को कवर कर हावड़ा एंड फुट ओवर ब्रिज के बाहर से नागपुर एंड फुट ओवर ब्रिज तक दोनों तरफ इसके लिए पाइपलाइन बिछाई गई है। दिन में इसे आरंभ कर दिया जाता है, जिससे पानी की बारीक- बूंदों की फव्वारे पूरे वातावरण में फैल जाती है ।उससे ठंड महसूस होती है। इस सुविधा के आरंभ हो जाने से यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है और गर्मी के दिनों में भी यहां तापमान कम रहता है, जिसे लेकर यात्रियों ने भी प्रसन्नता जाहिर की है।

जया सेन लक्ष्मी राम यादव वैसे तो आजकल ट्रेन से लेकर वेटिंग रूम तक एसी लगे हैं लेकिन आम यात्रियों के लिए यह सुविधा नहीं है। उन्हें तो दिन में भी प्लेटफार्म पर ही ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी होती है। उन्ही यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मिस्टिंग मशीन लगाई गई है। हालांकि यह सुविधा अन्य प्लेटफार्म पर नहीं है। फिलहाल इससे कुछ हद तक तो राहत मिल रही है। आने वाले गर्मी के 2 महीने यह सुविधा जारी रहेगी।

Exit mobile version