Site icon Grand Gumber News

तेज रफ्तार इक्को ने पांच राहगीरों को रौंदा, एक की मौत, चार गंभीर नशे में धुत चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी के ग्राम भटगांव में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नशे में धुत इक्को चालक ने तेज रफ्तार में चलते हुए पांच राहगीरों को कुचल दिया। हादसा आईटीआई कॉलेज के पास हुआ, जहां सफेद रंग की इक्को बेकाबू होकर एक के बाद एक लोगों से टकरा गई।हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक करीब 300 मीटर तक वाहन के नीचे फंसा रहा। इक्को खेत में जाकर रुकी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।ग्रामीणों ने आरोपी चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version