Site icon Grand Gumber News

तेज रफ्तार कार की ठोकर से जंगली सुवर की मौत वहीं अनियंत्रित होकर खड्डे में घुसी कार, चालक हुआ चोटिल

धरमजयगढ़ रायगढ़ रोड़ मुख्यमार्ग में सरियानाला के पास रायगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के सामने जंगली सुअर दौड़ गया जिसे बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चली गई।जबकि कार की ठोकर से जंगली सुअर की मौत हो गई,वही कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर धरमजयगढ़ फारेस्ट एसडीओ बाल गोविंद साहू समेत वन अमला मौके पर पहुंचकर कार्यवाही पूरी की।

क्योंकि धर्मजयगढ़ में बड़ी संख्या में वनांचल क्षेत्र मौजूद है जिसकी वजह से कई बार वन जीवों का सड़क पर आ जाते हैं इस वजह से ही वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है । ऐसे मैं इस दिशा में वन विभाग को पहल करनी होगी और वन परिक्षेत्र में यातायात को बेहतर रखने के प्रयास करने होंगे ताकि इस तरह की दुर्घटना आगे सामने ना आए।

Exit mobile version