31.8 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को मारी टक्कर, हुई मौत पुलिस ने अपराध किया पंजीबद्ध, परिवार में शोक का। माहौल

सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक आर.के. पेट्रोल पंप के पास रविवार सोमवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बुलेट सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राधा विहार मोपका सौम्य शर्मा रविवार – सोमवार दरमियानी रात करीब 12:30 बजे अपनी काले रंग की बुलेट से घर लौट रहा था।

उसी दौरान ब्रेजा कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को ठोकर मार दी।घटना स्थल पर मौजूद उज्ज्वल वैष्णव और विकास यादव सहित अन्य लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सौम्य को अपोलो अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के जीजा शिवराज शिवा पांडेय की रिपोर्ट पर पुलिस ने ब्रेजा कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक घटना से परिजनों व परिचितों में शोक का माहौल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles