
कांकेर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर नाथिया नवागांव के पास सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।खमदौड़गी गांव के तीन युवक बाइक से किसी काम से शहर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और 108 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने हाईवे पर तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है।




