Site icon Grand Gumber News

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक जब्त की, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। यह हादसा डभरा–खरसिया मुख्य मार्ग पर छुहिपाली गांव के पास हुआ।रायगढ़ जिले के देवरी निवासी 27 वर्षीय अनूप दास महंत दोपहर के समय बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मिट्टी फिलिंग कार्य में लगे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनूप दास महंत की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि अनूप डभरा स्थित शिवशक्ति एग्रीटेक कार्यालय के ओपनिंग कार्यक्रम में ग्रुप के साथ शामिल होने आया था और कार्यक्रम के बाद घर लौटते समय यह हादसा हुआ। युवक की असमय मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।हादसे की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहीं दुर्घटनास्थल से ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर डभरा थाना लाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version