Site icon Grand Gumber News

तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक बुरी तरह से घायल।

थाना तोरवा अंतर्गत लाल खदान हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार से दौड़ रहे हाइवा ने एक ट्रैक्टर को इतने बुरे तरीके से टक्कर मारा की उसके 3 टुकड़े हो गए। वहीं ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तोरवा पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से इलाज के लिए सिम्स भेजा। बताया जा रहा है कि जिस हाइवा ने लापरवाही एवं तेज रफ्तार से फर्राटे भरते हुए ट्रैक्टर को बुरी तरह से ठोकर मारी है वह हाइवा जमाल खान की बतायी जा रही है।

पूर्व में भी जमाल खान के हाइवा के चपेट में आकर ग्राम मानिकपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। इस तरह अगर जमाल खान के बेखौफ तरीके से सड़क में फर्राटे भर रहे हाइवा की पिछली रिकॉर्ड देखे तो ना जाने हाइवा से कितने घायल हुए हो और कितनो की जान गई होगी। बावजूद पुलिस के तरफ से कोई कार्यवाही नही की जाती है। ऐसे में समझ से परे है कि ऐसे हाइवा चालकों पर पुलिस इतनी मेहरबान क्यों है।

Exit mobile version