
कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा नरेश बाजार में शनिवार को एक अनियंत्रित कार दुकान में घुस गई, जिससे दुकान संचालक विजय सभनानी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाम करीब 4:30 बजे हुई, जब कार बैक करते समय नियंत्रण खो बैठी और ‘वर्षा फैशन’ कपड़ा दुकान में घुस गई। इस दौरान कार ने दुकान में लगे टीवी और पास खड़ी स्कूटी को भी टक्कर मारी।घायल विजय सभनानी को दाहिने हाथ, कमर और छाती में चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी महिमा सभनानी ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कार्यवाही कर रही है।




