Site icon Grand Gumber News

तोखन साहू ने दिए सख्त निर्देश,घायलों को हर हाल में मिले बेहतर इलाज,सीएमएचओ शुभा गढ़ेवाल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण, मरीजों से ली जानकारी

बिलासपुर ट्रेन हादसे के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बिलासपुर जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) शुभा गढ़ेवाल को सख्त निर्देश दिए कि सभी घायलों की स्थिति की पूरी जानकारी ली जाए और किसी को भी इलाज में कोई कमी न हो।श्री साहू ने कहा कि अगर किसी मरीज को हायर सेंटर में भेजने की आवश्यकता है या विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है, तो उसे तुरंत पूरा किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि घायलों को हर हाल में बेहतर और समय पर इलाज मिलना चाहिए।निर्देश मिलने के बाद सीएमएचओ शुभा गढ़ेवाल स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ रेलवे अस्पताल, सिम्स, जिला अस्पताल और अपोलो अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने प्रत्येक अस्पताल में मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और डॉक्टरों, नर्सों एवं परिजनों से उपचार व्यवस्था पर चर्चा की।इस दौरान सीएमएचओ खुद सक्रिय नजर आईं। उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को जरूरी दवाइयों और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी मरीज को किसी चीज की कमी महसूस नहीं होनी चाहिए।

Exit mobile version