प्राइम टाइम बुलेटिन
बिलासपुर
प्रसव मौत बिलासपुर में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है…..परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मरीज की मौत हुई…..दरसअल मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतौरा निवासी राजेंद्र यादव राजमिस्त्री है.उसकी पत्नी सुनीता यादव गर्भवती थी. बीते बुधवार की सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई, तब परिजन उसे लेकर तोरवा चौक स्थित मित्रा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे….जहां सर्जरी से गर्भवती महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया….इसके बाद अचानक प्रसूता की तबियत बिगड़ने लगी…आननफानन में अस्पताल पीड़िता को जगमल चौक स्थित समृद्धि हॉस्पिटल रेफर कर दिया कुछ देर बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई….घटना के बाद से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया….
परिजनों के हंगामा देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस बुला लिया…. इस दौरान अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी परिजनों को धमकाने लगे और चुपचाप शव लेकर जाने के लिए दबाव बनाने लगे….लेकिन, परिजन मामले की जांच कर गलत ऑपरेशन व इलाज करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे….वहीं समृद्धि नर्सिंग होम के डॉक्टर महिला का इलाज व सर्जरी दूसरे अस्पताल में होना बताया, महिला को इलाज में देरी हुई है.
कमला पुसाम,टीआई तोरवा थाना…वर्दी में..
डॉ. सत्यप्रकाश सिंह,समृद्धि हॉस्पिटल जगमल चौक….








