Site icon Grand Gumber News

तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 बदमाश धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार अड्डेबाजों पर शिकंजा, स्कूटी समेत हथियार जब्त

तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आदतन बदमाशों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष कुकरेजा और राकेश ध्रुव शामिल हैं, जो क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस द्वारा 3 अप्रैल 2026 की शाम विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पेंडलवार नर्सिंग होम के पास गली में स्कूटी सवार दोनों संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से कमर में छुपाकर रखे गए दो धारदार चाकू बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जरूरत पड़ने पर मारपीट के लिए चाकू अपने पास रखते थे। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से हथियारों के साथ एक एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की।आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभय सिंह बैस सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Exit mobile version