Site icon Grand Gumber News

तोरवा पुलिस ने किया मोबाइल लूट का पर्दाफाश…

तोरवा थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी नवीन दास और खरीददार करन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित एन. नागराजू ने 28 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देर रात एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर अलमारी खंगालने लगा। जब उन्होंने शोर मचाया, तो आरोपी ने उन पर हमला कर ओप्पो मोबाइल लूट लिया और फरार हो गया।जांच में पता चला कि चोरी किया गया मोबाइल ₹4,000 में करन सूर्यवंशी को बेचा गया था। करन अपने भाई मनोज सूर्यवंशी के नाम पर खरीदी गई सिम का इस्तेमाल कर रहा था। साइबर सेल की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने आरोपियों को सेंदरी से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में नवीन दास ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल तुरंत बेच दिया था। पुलिस ने करन सूर्यवंशी और नवीन दास के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। टीआई तोरवा अभय सिंह बैस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा।

Exit mobile version